Translate The Page in Your Language

Google

40 ऐसे फैक्ट जिनके बारे में शायद ही जानते होंगे आप

40 ऐसे फैक्ट जिनके बारे में शायद ही जानते होंगे आप 


1. बिना पानी पिए चूहा ऊँट से भी अधिक दिनों तक जीवित रह सकता है।
2. लुई चौदहवें ने अपने सम्पूर्ण जीवनकाल में केवल तीन बार स्नान किया था और वो भी अपनी मर्ज़ी से नहीं।
3. मिनेसोटा राज्य में एक ही रस्सी पर लेडीस और जेंट्स कपड़े लटकाना गैर कानूनी है।
4. आधे चाँद से पूरा चाँद नौ गुना ज्यादा चमकदार होता है।
5. विश्व की सर्वश्रेष्ठ कलाकृति मोनालिसा आजकल पेरिस के लोव्र संग्रहालय में हैं। उसकी कीमत इस समय दस करोड़ डॉलर आंकी जाती है।


6. एक रात में सोते समय अधिकाँश लोग चालीस बार करवटें बदलते हैं।
7. हमारे पैरों तले पृथ्वी का केंद्र चार हजार मील नीचे है।
8. जन्मजात नेत्रहीनों के सपनों में दृश्यों के स्थान पर केवल धवानियों ही होती है।
9. अगर आकाशगंगा के सभी तारों के नाम हो और कोई व्यक्ति लगातार एक सेकंड में एक नाम बोलता रहे तो उसे सभी नामों को बोलने में चार हजार वर्ष लग जायेंगे।
10. अन्तरिक्ष यात्रियों को अन्तरिक्ष में पहुँचने पर आँख से पृथ्वी पर मानव निर्मित केवल एक ही चीज़ दिखाई दी - चीन की महान दिवार
11.घोंघा बिना घायल हुए ब्लेड की धार पर भी चल सकता है।



12. यदि आस्ट्रेलिया में एक वर्ष में पैदा हुई ऊन से एक दुपट्टा बुना जाए तो वह इतना बड़ा हो जाएगा कि पूरे विश्व को उसमें सौ बार लपेटा जा सकता है।
13. एक वैज्ञानिक ने मृत्यु के तुरंत बाद मानव शरीर को तौलकर पता लगाया कि मानवीय आत्मा का वजन इकीस ग्राम होता हैं।
14. एक औसत पेन्सिल से पैंतीस मील लम्बी रेखा खींची जा सकती है।
15. तुतलाना लड़कों में लड़कियों की अपेक्षा चार से छह गुना ज्यादा पाया जाता है।
16. विश्व में प्रत्येक सेकंड में चार शिशु जन्म लेते हैं।
17. जो आपका जन्मदिन है, वही दुनिया की एक करोड़ से अधिक लोगों का जन्मदिन होता है।
18. रात को सोते समय औसतन हमारा वजन ग्यारह ग्राम कम हो जाता है।
19. मस्तिस्क का बायाँ हिस्सा शरीर के दायें हिस्से को तथा मस्तिस्क का दायाँ हिस्सा शरीर के बाएं हिस्से को नियन्त्रण करता है।
20. कॉकरोच सिर कट जाने के बाद भी वो कई हफ्ते तक जीवित रह सकते हैं।
21. छींकते समय व्यक्ति की दोनों आँखें खुली रहना असंभव हैं।
22. जीवन भर अविवाहित रहने वाले लोगों की विवाहितों की अपेक्षा साढ़े सात गुणा अधिक मनोचिकित्सलयों में भर्ती होने की संभावना रहती हैं।
23. टिड्डे की टाँगे टिड्डे के सिर और धड़ से अलग हो जाने पर चलती रह सकती हैं।
24. यदि कद्दू की जड़ को एक सिरे से दूसरे सिरे तक फैलाया जाए तो वो चौबीस किलोमीटर तक फ़ैल जायेगी।
25. नर मच्छर कभी किसी को नहीं काटता, केवल मादा मच्छर ही काटती है।
26. किसी भी पक्षी का दसवां अंडा पहले नौ अण्डों के आकार से बड़ा होता है।
27. अग्रेजी के वर्णमाला के सभी छब्बीस अक्षर “The Quick Brown Fox Jumps Over the Lazy Dog” नामक वाक्य में आ जाते हैं।
28. कछुओं के दांत नहीं होते हैं।
29. मात्र एक वर्ग मील में उतने कीड़े-मकोड़े रहते हैं, जितने पूरी धरती पर मनुष्य रहते हैं।
30. फ्रिज में यदि गर्म और ठन्डे पानी की ट्रे भरकर रखी जाए, तो गर्म पानी वाली ट्रे पहले बर्फ जम जायेगी।
31. डायनामाईट बनाने में मूंगफली का प्रयोग किया जाता है।
32. पुरुष की दाढ़ी के बाल उसी मोटाई के ताँबे के तारों के बराबर मज़बूत होते हैं।
33. तुरंत पैदा हुआ घड़ियाल उस अंडे से तीन गुना बड़ा होता है, जिससे वो निकालता है।
34. शुतुरमुर्ग की टाँगे इतनी ताकतवर होती हैं कि वो केवल एक ठोकर से ही आदमी के प्राण ले सकता हैं।
35. डाल्फिन नामक मछली सोते समय अपनी एक आँख खुली रखती है।
36. पीटर महान ने अपनी पत्नी के प्रेमी का सिर कटवाकर अल्कोहल से भरे शीशे के पात्र में रखवा दिया था। उसकी पत्नी को यह पात्र अपने शयनकक्ष में रखना पड़ता था।
37. मुस्कराने के लिए चेहरे की सताइस मांसपेशियों की आवश्कयता पड़ती है, जबकि क्रोधित होने के लिए तैतालीस मांसपेशियों की आवश्यकता होती है।
38. गिरगिट आँखें एक दूसरे से स्वतंत्र रहकर दो दिशाओं में देख सकती हैं।
39. केले खाने का रिकॉर्ड एक कैलीफोर्निया निवासी एक डॉक्टर के नाम है जो दो मिनट में सत्रह केले खा गया था।
40. शहजादा सलीम जो भारत के राज सिंहासन का उत्तराधिकारी बना था। वो आठ वर्ष की आयु में चार पत्नियों का पति बन चुका था।

Post a Comment

0 Comments